फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sticks and rods were used in a dispute between children, three injured

Ballia News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन जख्मी

Tue, 01 Jul 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sticks and rods were used in a dispute between children, three injured
बैरिया। बच्चों के विवाद को लेकर तालिबपुर में लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसमें महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में हुआ। एक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट में घायल राजेश साह ने मारपीट का तहरीर बैरिया थाना में दी है। तालिबपुर निवासी राजेश कुमार साह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बगल के संजय शाह, आकाश साह, आशीष शाह, अमन शाह व बेबी देवी ने बच्चों के विवाद को लेकर एक राय होकर अचानक लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। सुनीता देवी, धनजी साह, पिंटू साह को गंभीर चोट लगी है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सुनीता देवी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जिसका प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में होने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बाबत थाने पर मौजूद क्राइम इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed