फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Statues of Goddess Lakshmi will be placed at 563 places in the district.

Ballia News: जिले के 563 स्थानों पर मां लक्ष्मी की रखी जाएंगी प्रतिमाएं

Sun, 19 Oct 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Statues of Goddess Lakshmi will be placed at 563 places in the district.
बलिया। जनपद के सभी थाना क्षेत्र के 563 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं दीपावली पर पूजन के लिए स्थापित की जाएंगी। सोमवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं के पट खोले जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, दीपावली के दिन सुरक्षा के मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। पुलिस ने शांति समिति की बैठक में सभी पूजा समितियों को सुरक्षा को लेकर जानकारी दी जा चुकी है। शहर कोतवाली में एक स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसी प्रकार, दुबहर में पांच, गड़वार में 48, सुखपुरा में 38, फेफना में 25, नरहीं में चार, चितबड़ागांव में 21, बैरिया में 06 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसी प्रकार, हल्दी में 17, दोकटी में 06, रेवती में 23, बांसडीह में एक, बांसडीहरोड में 19, सहतवार में 21, मनियर में 33, सिकंदरपुर में 75, खेजुरी में 16 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। पकड़ी में 25, रसड़ा में 25, नगरा में 25, भीमपुरा में 54, उभांव में 86 मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित होगी। इस प्रकार, कुल 563 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद में सबसे अधिक उभांव और इसके बाद सिकंदरपुर में मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि त्योहार को लेेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसी कैमरे से नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed