फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Static magistrate will be posted at all centers

Ballia News: सभी केंद्रों पर तैनात होंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट

Thu, 04 May 2023 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Static magistrate will be posted at all centers
बलिया। डीएम रवीन्द्र कुमार ने 14 मई को होने वाली पीसीएस प्री को लेकर पर्यवेक्षक, समन्वय सर्वेक्षक, अतिरिक्त पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सहायक पर्यवेक्षक,परीक्षा सहायकों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रबंधकों से कहा कि परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां कर ली जाएं। साथ ही सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए जाएं। विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था की जाए। कक्षों की साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। साथ ही विद्यार्थियों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था हो। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी। स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी तैनाती के केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्ति तक केंद्र पर भ्रमणशील रहेंगे। जनपद में यह परीक्षा पहली बार होने जा रही है इसलिए अत्यधिक सतर्कता की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों को जो भी कार्य दिए गए हैं। उसको भली-भांति समझ ले और परीक्षा के दौरान उसका पालन करें। यह बहुत संवेदनशील परीक्षा है। केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट आपस में समन्वय रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed