फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Spread road carrying tractor for the return of agricultural law, demonstrated

कृषि कानून की वापसी के लिए ट्रैक्टर लेकर सड़क उतरे सपाई, किया प्रदर्शन

Wed, 27 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Spread road carrying tractor for the return of agricultural law, demonstrated
गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
बलिया। किसान आंदोलन की धमक मंगलवार को जिले में भी सुनाई दी। यहां एक ओर गणतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था तो दूसरी ओर सपा और विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली निकाल कर नए कृषि कानून की वापसी की मांग करते दिखे। हालांकि पुलिस की सतर्कता ने जिले में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया, लेकिन ट्रैक्टर रैली के दौरान सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल जरूर रहा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा नेता मृत्युंजय तिवारी बबलू के नेतृत्व में मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने दर्जनों ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय झंडा लगाकर कृषि कानून को वापस लेने की मांग करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। तिवारी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के अहंकार के कारण आज देश का अन्नदाता संकट से जूझ रहा है। कहा कि यह कानून पूर्णतया किसान विरोधी है, इससे देश के बड़े पूंजीपतियों को प्रत्यक्ष रुप से लाभ पहुंचेगा। बताया कि इस काले कानून से आवश्यक वस्तुओं के भंडारण से सरकार का नियंत्रण समाप्त हो जाएगा, जिससे जमाखोरों को प्रश्रय मिलेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ऐसा वातावरण नहीं देखा। केंद्र सरकार ने किसानों को नाजुक मोड़ पर ला कर खड़ा कर दिया है। ट्रैक्टर रैली में शशिकांत सिंह, आदर्श मिश्रा झब्बू, भोला पांडेय आजाद, सभाजीत यादव गुड्डू, राजकुमार गुप्त, छोटू, धनु पांडेय, कान्हा उपाध्याय, धर्मेंद्र साहनी आदि रहे। इसी क्रम में पूर्व मंत्री नारद राय ने भी अपने समर्थकों संग ट्रैक्टर रैली निकाली। जबकि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ ट्रैक्टर रैली निकाल कर नए कृषि कानून के वापसी की आवाज बुलंद की। इस अवसर पर महावीर चौधरी, जयराम यादव, मिठइू चौधरी, सुभाष प्रधान, बरमेश्वर वर्मा, मुन्नी लाल, मंटू गुप्ता आदि रहे। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों ने मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रामकृष्ण यादव, शैलेश सिंह, अवधनारायन सिंह, लक्ष्मण पांडेय, शिवविलास साह, जयराम चौहान, रविंद्र सिंह, अवधेश वर्मा, हरेंद्र राजभर, लक्ष्मण यादव आदि रहे।
विज्ञापन

बैरिया: सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली और त्रिमुहानी स्थित पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद जुलूस की शक्ल में बैरिया तहसील पर पहुंचे। वहां राष्ट्रीय ध्वज के को सलामी देने के बाद कृषि बिल का जमकर विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, पूर्व विधायक सुभाष यादव व जयप्रकाश यादव मुन्ना के नेतृत्व में टैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टर रैली में राज प्रताप यादव, उमेश यादव, अरविंद तिवारी, अजय सिंह, रविंद्र यादव, सुदामा यादव, वीरेंद्र यादव, रामबली यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर: समाजवादी पार्टी व किसान मोर्चा द्वारा तहसीलज में ट्रैक्टर मार्च निकालकर किसानों के लिए लाए गए कानून को वापस करने की मांग की। पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, रामजी यादव, अनंत मिश्रा ,भीष्म यादव, मुन्नीलाल यादव, शिवजी यादव त्यागी, चंद्रमा यादव, त्रिलोकी यादव आदि रहे। बांसडीह: नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कृषि कानून वापस की मांग करते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली और तहसील मुख्यालय पहुंच धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, सपा विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, डॉ हरिमोहन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, श्याम बहादुर सिंह, संकल्प सिंह, राजगृही यादव, उपेंद्र सिंह, बिहारी पांडेय, आशीष सिंह आदि रहे।
नरही: सपा नेता बंशीधर यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर रैली निकाली और किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की। रैली में कुबेर नाथ तिवारी, प्रभु नाथ यादव, जयपाल यादव आदि रहे।

रसड़ा: किसान तिरंगा यात्रा में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर से तहसील पर प्रदर्शन किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग की। इस मौके पर विजय शंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, अभय सिंह रिंकू आदि रहे। अध्यक्षता चंद्रमा सिंह व संचालन उत्तीर्ण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed