फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Special Secretary expresses displeasure over only 20 percent of deliveries taking place in government hospitals

Ballia News: सरकारी अस्पताल में सिर्फ 20 फीसदी प्रसव पर विशेष सचिव ने जताई नाराजगी

Fri, 30 Oct 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary expresses displeasure over only 20 percent of deliveries taking place in government hospitals
चिलकहर ब्लाक का निरीक्षण करते शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. अशोक कुमार कनौजिया साथ में अन्य। ज
चिलकहर। सरकारी अस्पतालों में महज 20 प्रतिशत प्रसव होने पर शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. अशोक कुमार कनौजिया ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने, गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिलकहर ब्लॉक क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और कई योजनाओं के आंकड़ों की वास्तविकता परखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों की संख्या और सरकारी अस्पतालों में होने वाले प्रसव की स्थिति की जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार को आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंकड़ों का मिलान कर वास्तविक स्थिति की जांच करने को कहा। आशा कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर निजी अस्पतालों के पास होने की जानकारी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल 28,075 पशु पंजीकृत हैं। इनमें से 27 हजार पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। इस कार्य के लिए 12 कर्मचारी तैनात हैं। एक दिन में 2,500 पशुओं के टीकाकरण का आंकड़ा प्रस्तुत किए जाने पर विशेष सचिव ने सवाल उठाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आंकड़ों की वास्तविकता की जांच करने के निर्देश दिए।
42 स्थानों पर संचालित हो रही स्मार्ट क्लास: शिक्षा विभाग की समीक्षा में संबंधित अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 42 स्थानों पर स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही हैं।

वहीं, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा के दौरान विशेष सचिव ने सीडीपीओ राहुल कुमार को पुष्टाहार वितरण व्यवस्था की जांच करने और पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कृषि सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed