फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sparrows burnt effigy in protest against Belthra road scandal

बेल्थरा रोड कांड के विरोध में सपाईयों ने फूंका पुतला

Fri, 21 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sparrows burnt effigy in protest against Belthra road scandal
बलिया। शुक्रवार को सपा नेता मिन्टू खान और राहुल राय के नेतृत्व में बेल्थरा रोड के एसडीएम द्वारा निर्दोष व्यापारियों और आम जनता के ऊपर बर्बरता पूर्वक किये गये लाठी चार्ज में समाजवादियों ने टीडी कालेज चौराहे पर प्रतिकात्मक पुतला दहन किया और संबंधितों की बर्खास्तगी की मांग सरकार से की। आरोप लगाया कि शासन के द्वारा उनके निलम्बन की कार्यवाही मात्र खानापूर्ति है। सपा नेता मिन्टू खान ने कहा कि तालिबानी एस0डी0एम0 को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने और व्यापारियों की आये दिन प्रशासन द्वारा हो रही उत्पीड़न को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

पुतला दहन करने वालो में प्रमुख रूप राहुल राय, जलालुद्दीन जेडी, सुनिल पासवान पिन्टू, चंकू पासवान, सेराज खान, अभिषेक पासवान, वीरा खान, धनजी यादव, विक्की खान आदि रहें।
विज्ञापन

बेल्थरा रोड के तत्कालीन एसडीएम अशोक चौधरी और उनके हमराही द्वारा बेल्थरा रोड तिराहे पर व्यापारी रजत चौरसिया और अंशु चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया पर दुकान से खींच के जमके पिटाई की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कड़ी निंदा की है।गांधी के निर्देश पर स्थानीय कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को सुबह पीडि़तों से मिली और यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed