{"_id":"94ea58881b336630f28cd935ae61eac0","slug":"sp-wins-historic-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी सपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी सपा
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद के लिए होने वाले चुनाव में 25 फीसदी सीटों पर सपा निर्विरोध जीत चुकी है, जबकि बचे अधिकांश सीटों पर विपक्षी प्रत्याशी उतारने की महज औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। लेकिन जीत सपा को मिलनी तय है। यह बातें शुक्रवार को चंद्रशेखर नगर स्थित नीरज शेखर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्वमंत्री अंबिका चौधरी और पूर्वमंत्री नारद राय ने संयुक्त रूप से कही।
नेताद्वय ने कहा कि चार साल में सपा द्वारा सूबे में किए गए विकास कार्यों के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा को भारी सफलता मिली है। एमएलसी पद पर सपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। कहा कि सपा द्वारा जनपद में किए गए विकास कार्यों के साथ ही सपा प्रत्याशी के व्यक्तित्व और उनके कार्यों को देख सभी बीडीसी उनके साथ हैं। वहीं विपक्ष का ऐसा प्रत्याशी मैदान में है, जिसे अपनी पहचान बताना ही कठिन हो रहा है।
जनपद का एमएलसी चुनाव पूरी तरह से सपा के पक्ष में है।नेताद्वय ने कहा कि जिस विश्वविद्यालय के लिए बजट सूबे की अखिलेश सरकार ने दिया है, उसमें सपा के एमएलसी प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर सपा प्रत्याशी व पूर्व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, राणा प्रताप सिंह, सपा नेता शैलेश चौधरी पप्पू, वंशी यादव आदि सपा नेता मौजूद रहे।