{"_id":"594ab35e4f1c1ba12a8b45bd","slug":"sp-s-cycle-rally-on-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर सपा की दौड़ी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर सपा की दौड़ी साइकिल
ballia
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
साइकल यात्रा को हरी झंडी दिखाते नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को साइकिल चलाया। नेताओं ने पार्टी कार्यालय से इसकी शुरुआत की और शहीद चौके होते हुए कदम चौराहा पर स्थित मंगल पांडेय की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ। पार्टी कार्यालय पर विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया।
कदम चौराहा पर आयोजित सभा में श्री चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास, नौजवानों को रोजगार, किसानों की खुशहाली के जिम्मेदार लोगों का ध्यान भटकाकर हाथ में झाड़ू पकड़ा दिए हैं। कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों का लाभ है।
सांसद नीरज शेखर ने कहा कि देश का गरीब महंगाई से कराह रहा है ऐसे में भूखे पेट योग कैसे करेगा। नौजवान बेरोजगारी से परेशान है और उससे झाड़ू चलवाया जा रहा है, किसान आत्महत्या कर रहा है लेकिन लोगों से बैंकों में खाते खोलवाए जा रहे हैं। कहा कि झूठ की इमारत अब खड़ी नहीं रह सकती है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल चलाई। फेफना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धर्मापुर बंधा से चितबड़ागांव होते हुए फेफना तक साइकिल यात्रा की।
बैरिया संवाददाता के अनुसार सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बैरिया से सुरेमनपुर तक करीब पांच किमी साइकिल चलाई। इस मौके पर उमेश यादव, अरविन्द सिंह सेंगर, अरुण यादव, बलराम मौर्य, निर्भय नारायन सिंह, निर्भय सिंह गहलौत आदि थे।
सिकन्दरपुर संवाददाता के अनुसार योग दिवस पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा सिकंदरपुर डाक बंगले से शुरु होकर सिकंदरपुर चौराहा, बाजार चौक से होकर सिकंदरपुर डाक बंगला पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर डा. मदन राय, रवि यादव, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, जयराम पांडेय, खुर्शीद आलम, जितेश कुमार वर्मा, कमलेश यादव, देवेन्द्र यादव आदि थे।
बेल्थरारोड में रेलवे प्रांगण से प्रारंभ होकर साइकल यात्रा नारे लगाते हुए मुख्य सड़क, त्रिमुहानी ,चौकिया मोड होते हुए पूर्व विधायक गोरख पासवान के आवास पर पहुंच सभा के रूप में तब्दील हो गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद की अध्यक्षता में हुई सभा में पर्यावरण संरक्षण के लिए जोर-शोर से जुट जाने का संकल्प व्यक्त किया।
पूर्व विधायक गोरख पासवान ने हरियाली बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव, मतलुब अख्तर, ध्रुव यादव, सुनील कुमार टिंकू ,रुद्र प्रताप यादव ,सतीश यादव, गीता देवी, राम लखन ,दानिश फिरोज ,रामाश्रय यादव आदि लोग मौजूद रहे।