फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP's Anand Choudhary became GIMP President by winning by nine votes

नौ वोट से जीत दर्ज कर सपा के आनंद चौधरी बने जिंप अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP's Anand Choudhary became GIMP President by winning by nine votes
बलिया। जनपद में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाने का ख्वाब सजाए सत्ताधारी दल के नेताओं की कोई भी युक्ति काम नहीं आई। बसपा छोड़कर अपने पुत्र आनंद चौधरी को सपा से प्रत्याशी बनवाने वाले अंबिका चौधरी ने बलिया की राजनीति में अपना दबदबा दिखाने में कामयाबी हासिल की। सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी जिपं अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी को नौ वोटों से हराकर जिले के प्रथम नागरिक बने। कुल 58 सदस्यों में 57 ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें सपा प्रत्याशी को 33 और भाजपा को 24 वोट मिले। एक प्रत्याशी ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। चुनाव जीतने के बाद पुलिस जीते हुए प्रत्याशी को अपनी सुरक्षा में पीछे के गेट से निकाल कर उनके फेफना स्थित आवास की ओर से लेती गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह 8:00 बजे से ही भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको मुख्य मार्ग पर ही रोक रखा था। मुख्य मार्ग पर एक तरफ भाजपाइयों तो दूसरी तरफ सपाइयों ने डेरा डाल रखा है। सिर्फ प्रत्याशी अंदर थे। 58 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा के 11, सपा के 10, बसपा के 10, सुभासपा के 09, कांग्रेस के 3, निर्दलीय 14 सदस्य शामिल हैं। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी और सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी के बीच सीधी टक्कर थी। सुबह लगभग 11:00 बजे निजी बस में सवार होकर सपा समर्थक सदस्यों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता नारद राय कलेक्ट्रेट पहुंचे। बस के कलेक्ट्रेट को पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देख सपाई भी बीच में आ गए। पुलिस ने किसी तरीके से सदस्यों को अंदर गेट तक पहुंचाया। इसके बाद धीरे-धीरे सदस्य आते रहे और उनका वोट पड़ता रहा। इस दौरान भाजपाई सदस्यों की प्रमाणिकता को लेकर के आपत्ति करते रहे और हंगामा भी होता रहा। दोपहर बाद तीन बजे तक कुल 57 सदस्यों ने मतदान किया। वार्ड 19 के सदस्य संजय सिंह मुकदमे में वांछित होने के कारण मतदान नहीं कर पाए।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होते ही कलक्ट्रेट के पास स्थित पुराने भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा छा गया। वहीं, सपाई कलक्ट्रेट के गेट से लेकर सपा कार्यालय तक जमे रहे। उनका उत्साह सपा प्रत्याशी की जीत की ओर से इशारा कर रहा था। आधे घंटे में ही सपा प्रत्याशी की जीत की सूचनाएं आने लगीं। शाम चार बजे जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आनंद चौधरी की जीत की पुष्टी की। 57 वोट में सपा प्रत्याशी को 33 और भाजपा प्रत्याशी को मात्र 24 वोट ही मिले। कुल सात फर्जी वोटर पकड़े गए। इसमें चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। एक फर्जी पुरुष वोटर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed