{"_id":"6a21d4d4e4854f45c90c89a4","slug":"sp-raised-its-voice-for-the-solution-of-public-problems-ballia-news-c-190-1-bal1001-165585-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जनसमस्याओं के समाधान के लिए सपा ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जनसमस्याओं के समाधान के लिए सपा ने उठाई आवाज
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर बांसडीह एसडीएम को पत्रक सौंपते सपा कार्यकर्ता।जागरुक पाठक
बांसडीह। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग के लिए समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को 9 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
सपा नेताओं ने ज्ञापन में घाघरा नदी के तटवर्ती नवकागांव, खादीपुर, सुल्तानपुर, भोजपुरवा (टिकुलिया), रेंगहा, पुरानी बस्ती चांदपुर और महाराजपुर समेत कई गांवों में हो रहे कटान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में गोड़ एवं खरवार समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग भी शामिल रही। जले हुए ट्रांसफाॅर्मरों को तत्काल बदलने, अघोषित बिजली कटौती समाप्त करने तथा पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की। नहरों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने, सरकारी नलकूपों की मरम्मत आदि की मांग की गई। इसके अलावा जर्जर सड़कों की मरम्मत, पर्वतपुर रेगुलेटर पर फाटक लगाने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता की भी मांग उठाई गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव यशपाल सिंह, सुशील कुमार पांडेय, सुशांत राज पाठक, आशीष कुमार सिंह, संकल्प सिंह, कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे। संवाद