फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP government plagued by the general public : MP

आम जनता सपा सरकार से त्रस्त : भरत

Tue, 31 Mar 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 31 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
SP government plagued by the general public : MP
कसबा स्थित श्रीधर विद्यापीठ के प्रांगण में भाजपा के पूर्व विधायक विक्रमा सिंह की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, बलिया सांसद भरत सिंह रहे।
विज्ञापन


सांसद भरत सिंह ने कहा कि जनता सपा सरकार से ऊब चुकी है। इस दौरान कार्यक्रम में गायब अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और निशा ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आज होली मिलन समारोह में ऐसी भीड़ देखकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जमाने में उनके द्वारा पुलिस लाइन में शारदा सिन्हा का कार्यक्रम याद आ गया।
विज्ञापन


इसी तरह एक बार गांधी जी बिहार के भिखारी ठाकुर का जय हिंद नामक नाटक देख रहे थे। उस समय और आज के समय की तुलना करने पर यह साफ दिखाई देता है कि देश क ी सभ्यता को कोई विदेशी मिटा नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ भोजपुरी में कई व्यंग्य बात छोड़कर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में सांसद भरत सिंह ने कहा कि बैरिया विधानसभा सहित जिले की आम जनता मौजूदा सपा सरकार से त्रस्त है।

अब इस भीड़ को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम लोगों को अगर मौका मिले तो सपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। पार्टी की नेता केतकी सिंह और मुक्तेश्वर सिंह ने भी सपा सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार की आलोचना की।

पूर्व विधायक विक्रमा सिंह ने अभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी ऐतिहासिक भीड़ देखकर साफ दिखाई दे रहा है कि बैरिया विधान सभा क्षेत्र से सपा की विदाई तय है।


कहा कि इस सरकार में हर एक लोग पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। भ्रष्टाचार खुलेआम दिख रहा है। इस मौके पर अभय शंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मूटन राय, छोटू सिंह, अमिताभ उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रमाकांत पांडेय और संचालन जय प्रकाश साहू ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed