फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP chief's birthday celebrated in Ballia, forgot social distancing

बलिया में धूमधाम से मनाया सपा प्रमुख का जन्मदिन, सोशल डिस्टेंसिंग भूले

Wed, 01 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP chief's birthday celebrated in Ballia, forgot social distancing
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर नरही क्षेत्र के करंजा बाबा तर स्थित आयोजित कार्यक्रम में मह? - फोटो : BALLIA
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की गई। किसी ने सपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटा तो किसी ने गरीब और मजलूमों में राहत सामग्री बांटी। इससे अलग हटकर पूर्व मंत्री व सपा नेता नारद राय के नेतृत्व में सपाइयों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से युवाओं को काफी उम्मीदें है। उन्होंने युवाओं की बेहतरी के लिए जो सपना देखा है, मिशन 2022 की सफलता के बाद उसे पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर 13 यूनिट रक्तदान किया गया। डॉक्टर विश्राम यादव, पत्रकार प्रमोद उपाध्याय, राजकुमार पांडे, जमाल आलम, अजय यादव, गामा चौधरी, भीम चौधरी, सुनील राय, अजीत सिंह यादव, विष्णु देव राय, सतेंद्र पांडे, ओंकार तिवारी, धनन पांडे, दिलीप भाई, चंदन गुप्ता, अलाउद्दीन विक्की, सत्येंद्र राय, बलराम यादव, रामजी यादव आदि रहें। उधर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में अखिलेश यादव का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सपा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व विधायक सुभाष यादव गुरु नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, व्यास उपाध्याय, रणजीत तिवारी आदि रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने की। संचालन महासचिव राजेंद्र कनौजिया ने किया।
विज्ञापन

नगरा संवाद के अनुसार डाक बंगला परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद पौधरोपण किया। राधेश्याम यादव, जीतेंद्र तिवारी, रघुनाथ वर्मा, संजय यादव, केपी यादव, नंदू राम, समन, चंदन, बालकिसुन, अक्षयलाल, काशीनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर संवाद के अनुसार डाकबंगला परिसर में पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि सपा के राज में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ था। सोमेंद्र राय, डॉक्टर मदन राय, रामजी यादव, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, शिवजी यादव त्यागी, मुन्नी लाल यादव, राहुल राय, वीर बहादुर वर्मा, त्रिलोकी यादव, संजय यादव, कमलेश यादव, हरिंदर पासवान, खुर्शीद आलम, नुरुल हसन आदि रहे।
बेल्थरारोड संवाद के अनुसार अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। पूर्व विधायक गोरख पासवान, आद्याशंकर यादव, मतलूब अख्तर, इरफान अहमद, रुद्र प्रताप, आनंद यादव, शाहिद समाजवाद, अंगद यादव आदि रहे। देवराज इंटर कॉलेज पशुहारी के प्रांगण में पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने केक काटा। राजनाथ यादव, अशोक पासवान, अभयेश मिश्र, वीरबहादुर, उपेंद्र, सिद्धार्थ, उमेश, मनोज कनौजिया आदि रहें।
नरही संवाद के अनुसार अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काट कर गरीबों की बस्ती में मनाया गया। बंशीधर यादव ने केक काटा और गरीब महिलाओं में वस्त्र का वितरण किया। जयपाल यादव, कृष्णा यादव, बीरलाल यादव, कृपा यादव, लल्लन यादव, शिवबहादुर सिंह, रामेश्वर यादव, शामू राम, हरेंद्र पटेल, पारसनाथ यादव, प्रभुनाथ यादव आदि रहें।

फेफना संवाद के अनुसार सिंहाचवर स्थित सपा के विस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, सुभाष राम, ब्यास गोंड, राधारमण तिवारी, प्रदीप गुप्ता, वीरलाल यादव, यादवेंद्र सिंह यादव, श्रीराम यादव, अनिल गुप्ता, भोला यादव, सुभाष राम, मिठाई लाल भारती आदि रहें।

पूर्व सीएम के जन्मदिन पर अपने आवास पर केक काटते पूर्व जिलाध्यक्ष संग्राम सिहं यादव साथ में अन्य।

पूर्व सीएम के जन्मदिन पर अपने आवास पर केक काटते पूर्व जिलाध्यक्ष संग्राम सिहं यादव साथ में अन्य।- फोटो : BALLIA

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जन्मदिन पर चंद्रशेखरनगर स्थित पूर्व मंत्री नारद राय के आवास आयोजित रक?

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जन्मदिन पर चंद्रशेखरनगर स्थित पूर्व मंत्री नारद राय के आवास आयोजित रक?- फोटो : BALLIA

बेल्थरारोड क्षेत्र के पशुहारी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते पूर्व विधायक ज?

बेल्थरारोड क्षेत्र के पशुहारी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते पूर्व विधायक ज?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed