{"_id":"6ac8aab3024a2ac4990574ae","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-attends-ram-govind-chaudhary-tehravin-ceremony-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: राम गोविंद चौधरी की 13वीं में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, गोसाईपुर में दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: राम गोविंद चौधरी की 13वीं में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, गोसाईपुर में दी श्रद्धांजलि
Fri, 09 Oct 2026 02:20 PM IST
किशन चौबे
Ballia
Ballia
Published by: किशन चौबे
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:20 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर में दिवंगत सपा नेता राम गोविंद चौधरी की 13वीं में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले आजमगढ़ के मंडूरी एयरपोर्ट पर प्रवेश नहीं मिलने से सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन
राम गोविंद चौधरी की 13वीं में पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर में दिवंगत सपा नेता राम गोविंद चौधरी की 13वीं पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आजमगढ़: मंडूरी एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव के स्वागत को जुटे सैकड़ों सपाई, गेट पर रोके गए कार्यकर्ता
विज्ञापन
इससे पहले आजमगढ़ के मंडूरी एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव के आगमन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जुट गए। एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश के लिए पुलिस को सूची सौंपी गई थी। सूची में नाम शामिल लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं को गेट पर रोक दिया गया। प्रवेश नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर जुटे रहे। महिला जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने की भी सूचना है। एयरपोर्ट के अंदर मीडिया कर्मियों को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन