फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP came out in support of journalists, sent memorandum to Governor

पत्रकारों के समर्थन में उतरी सपा, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Wed, 06 Apr 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
SP came out in support of journalists, sent memorandum to Governor
पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मज? - फोटो : BALLIA
बलिया। पेपर लीक मामले में जनपद के पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के मुद्दे पर बुधवार को जिले की समाजवादी पार्टी भी सड़क पर उतर कर विरोध प्रगट किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया। जिसमें उल्लेख किया है कि जनपद के पत्रकारों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए परीक्षा के पेपर आउट की सूचना प्रकाषित किया था। जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया जो सरासर गलत है। इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर पर सरकार के पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में कोई विश्वास नहीं है। पूंजीपतियों के इशारे पर खेलने वाली सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जुबान को पुलिस और प्रशासन के बल पर बंद कराकर लोकतंत्र को पंगु बनाना चाहती हैं। जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा लीक मामले में अपनी नाकामियों को ढ़कने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कार्यवाही करना घोर निंदनीय है। जनपद के पत्रकारों ने अपने कर्तव्यों का पालन निर्भय होकर किया है। इसके लिए सरकार और प्रशासन उनके खिलाफ कोई भी करवाई करें, लेकिन जनपद की जनता उनको साधुवाद देती है तथा उनका सम्मान करती है। समाजवादी पार्टी बलिया जनपद के पीड़ित पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ी है और जब भी जरूरत पड़ेगी उनके समर्थन में बड़ा आंदोलन समाजवादी पार्टी करेंगी। कहा कि हम समाजवादी लोग पत्रकारों के इस न्याय की लड़ाई उनके साथ है। श्री चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर उपस्थित नेताओं से कहा कि आप लोग पूरे मनोयोग से समाजिक मुद्दों पर एकजुट होकर के संघर्ष के लिए तैयार रहे। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने इस सरकार के शपथ के दिन ही कहा कि हम एक सकारात्मक एवं विपक्ष की भूमिका में रहेंगे और जन सरोकारों को लेकर सरकार से दो-दो हाथ भी करना होगा तो करेंगें। इसीक्रम में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनपद के पत्रकारों के साथ खड़ी है तथा उनके खिलाफ हुई कार्यवाही की निंदा करती है। इस मौके पर यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेयऽकान्हजीऽ राजन कनौजिया, साथी रामजी गुप्ता, राजेश गोंड़, रामेश्वर पासवान, रविंद्र यादव, राकेश यादव, रामप्रवेश प्रजापति, सुभाष यादव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने दिया धरना
बलिया। पेपर लीक मामले में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को पत्रकारों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें मांग किया है कि फर्जी तरीके से फंसाए गए तीनों पत्रकारों पर से मुकदमा वापस कर रिहा किया जाय। इस दौरान डीएम कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख है कि उप्र में होने वाली बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होने की घटनाएं लगातार होती आ रही है। इसीक्रम में यूपी बोर्ड की इंटर की अंग्रेजी व हाई स्कूल की संस्कृत का पेपर लीक हो गया। जिसको दैनिक अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने अपने कुकर्मो को छुपाने के लिए साजिश के तहत तीन पत्रकारों को बिना मुकदमा दर्ज किए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि वास्तविक शिक्षा माफियाओं को पकड़ने में नाकाम रही। वही पकड़े गए तीनों पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्जकर उत्पीड़न करने का काम कर रही है। इसके अलावा देश के चौथे स्तम्भ को स्वच्छ व स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने मांग किया कि फर्जी तरीके से फंसाए गए पत्रकारों पर से मुकदमा वापस लेकर रिहा किया जाय। इस मौके पर सत्यनारायण, संतोष गुप्ता, लालू तिवारी परमात्मा, मनीष कुमार, अजय सिंह, शिवानंद, शैलेंद्र, सुनील कुमार, हसंनाथ, तेजनारायण, श्रीकांत, शिवनारायण आदि रहे।

पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना देते क्रांतिकारी ल?

पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना देते क्रांतिकारी ल?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed