फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP, BSP and BJP veteran nominations tomorrow

सपा, बसपा और बीजेपी के दिग्गज कल करेंगे नामांकन

Sat, 11 Feb 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 11 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए 13 फरवरी को सपा-कांग्रेस, बसपा एवं बीजेपी सहित अन्य छोटी पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इसके अलावा कई निर्दल प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल कर सकेत हैं। नामांकन के दौरान भीड़-भाड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्यगेट सहित चारों तरफ चप्पे-चप्पे पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



पार्टी पदाधिकारियों की माने तो विधानसभा चुनाव के लिए 13 फरवरी को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से सपा-कांग्रेस प्रत्याशी व केबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी, बसपा उम्मीदवार शिवशंकर चौहान नामांकन करेंगे। जबकि इसी विधान सभा से निर्दल प्रत्याशी केतकी सिंह व नीरज सिंह गुड्डू भी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं बैरिया विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह, पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी से पूर्व आईजी आरके सिंह, निर्दल प्रत्याशी मनोज सिंह भी अपना नामांकन करेंगे। नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी से समीर सिंह नामांकन करेंगे। फेफना विधान सभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा-कांग्रेस प्रत्याशी व पंचायती राज मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी एवं बसपा उम्मीदवार राजनारायण यादव नामांकन करेेंगे। जबकि रसड़ा से सपा कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक सनातन पांडेय तथा बेल्थरारोड विधान सभा से सपा प्रत्याशी व विधायक गोरख पासवान पर्चा दाखिल करेंगे। इन उम्मीदवारों के साथ आने वाले समर्थकों की भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट प्रांगण में मुख्यगेट पर भारी मात्रा में पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed