फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Son's death by falling in the well in front of his mother

संदिग्धि परिस्थितियों में कुएं में युवक का मिला शव

Fri, 22 Nov 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Son's death by falling in the well in front of his mother
मनियर। क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव में गांव के ही हनुमंत उर्फ मुन्ना सिंह (28) पुत्र राजवंशी सिंह का शव बुधवार की रात कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने दमकलकर्मियों की टीम बुलाकर शव को निकलवाया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परिजनों की माने तो बड़सरी जागीर निासी हनुमंत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह नशे का आदी था। वह प्रतिदिन शराब पीने के बाद विवाद करता रहता था। इसके चलते घर में भी कलह रहता था। इसके चलते परिजन हनुमंत का हाथ-पांव बांध कर रखते थे। बुधवार की रात सात बजे नशे में धुत होकर घर पहुंचा और परिजनों से मारपीट करने लगा। युवक की मां दुर्गावती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका बेटा हनुमंत प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात भी शराब पीकर घर आया और झगड़ने लगा। इससे बाध्य होकर उसके हाथ पैर को बांधकर दरवाजे पर स्थित कुए के पास बांस के चांचर पर सुला दिया। कुछ देर बाद बेटा लघु शंका जाने के लिए चिल्लाने लगा। मैं बाहर आई तो देखा कि हनुमंत घिसटते हुए कुंए के पास लघुशंका के लिए गया था और मेरी आंखों के सामने हनुमंत फिसल कर दरवाजे पर स्थित कुएं में गिर गया। जब तक लोग जुटते, तब तक मेरे पुत्र ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन कर्मचारियों को बुलाकर कुएं से शव निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुएं से शव को बाहर निकाला गया तो मृतक के हाथ व पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed