{"_id":"5a281c744f1c1bc8678bfef5","slug":"somewhere-bravery-is-like-celebrating-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं शौर्य तो कहीं मना काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं शौर्य तो कहीं मना काला दिवस
ballia
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकाल कर शौर्य दिवस मनाते हियुवा कार्यकर्ता।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित ढांचा ध्वंस की बरसी पर जिले में पुलिस प्रशासन भले ही अलर्ट रहा लेकिन अलग-अलग संगठनों ने अपने तरीके से विरोध तथा समर्थन के आयोजन किए। जहां हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने नगर के श्रीरामजानकी मंदिर में शौर्य दिवस मनाया और नगर में बाइक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर वाम दलों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। इस दौरान प्रतिरोध मार्च निकालकर नगर का भ्रमण भी किया।
रामजानकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए हिंयुवा के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने भगवान श्रीराम के चित्र पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्म स्थान है। इस जगह पर विवादित ढंाचा बनाया गया था। जिसका आज ही के दिन रामभक्तों ने विध्वंस किया था। अब हम सब संकल्प लेते है कि आने वाले समय में वहां पर पुन: एक भव्य राममंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि अयोध्या में सीएम ने लाखों दीपों से राम राज्य लाने का जो आधार रखा है उसे हिंदू युवा वाहिनी पूरा करने का संकल्प लेती है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जयश्रीराम का नारा लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से बाइक जुलूस निकाला। इस मौके पर जिलामंत्री सत्या सिंह, सनत त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, कन्हैया सोनी, अमित तिवारी, सूरज गुप्ता, अनिवेश सिंह, गुड्डू वर्मा, रोहित सिंह, अजय भारती, विवेक कुमार, अंकुर गुप्ता, अनुराग सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
उधर, वामपंथी मोर्चा के संगठनों ने भी विवादित ढांचा ध्वंस की बरसी पर विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला और काला दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद, ध्वंस मुजरिमों को दंडित करो, आरएसएस पर प्रतिबंध लगाओ आदि नारों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी विध्वंस में भाजपा का एक भी नेता दंडित नहीं हुआ। इस मौके पर कामरेड सुभाषचंद्र सिंह, रामकृृष्ण यादव, अवध नारायण सिंह, शैलेश सिंह, अनिल सिंह, काजू भारती, मनोज श्रीवास्तव, रवींद्र सिंह, लक्ष्मण यादव, वशिष्ठ राजभर, सत्यप्रकाश सिंह, डा. एम इलियास, डा. मजहर-ए-आजमी आदि मौजूद रहे।