फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Soldier complained to DIG

सिपाही की वसूली से तंग लोगों ने डीआईजी से की शिकायत

Sat, 30 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Soldier complained to DIG
बलिया। मनियर थाने पर तैनात एक सिपाही की शिकायत लोगों ने डीआईजी आजमगढ़, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया से की है। सिपाही का स्थानांतरण करने की मांग की है। चेयरमैन भीम गुप्ता ने भी तीनों अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अधिकारियों को लिखे पत्र में मनियर के लोगों ने आरोप लगाया है कि थाने पर तीन वर्ष से तैनात सिपाही बिना वर्दी के घूमता है और सब्जी विक्रेता अन्य दुकानदारों से अवैध वसूली करता है। दियारे में चलने वाले अवैध देसी शराब का धंधा करने वालों से भी वसूली करता है। उसने लॉकडाउन में भी कई दुकानदारों से वसूली की। लोगों ने अधिकारियों से सिपाही पर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र पर दिलीप कुमार सिंह, भूरा प्रसाद, अजीत कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, संजय सिंह,.पप्पू गुप्ता सोनू गुप्ता, जयप्रकाश, प्रदीप गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, गुड्डू सिंह, कन्हैया लाल आदि ने हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed