फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   So Patna in one and a half hour and Ara in half an hour

Ballia News: तो डेढ़ घंटे में पटना और आधे घंटे में आरा

Tue, 21 Feb 2023 05:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
So Patna in one and a half hour and Ara in half an hour
तो डेढ़ घंटे में पटना और आधे घंटे में आरा
विज्ञापन

अब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को आरा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू
सांसद के पत्र पर मंत्री ने दिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण जनपद के विकास के नए द्वार खोलेगा। ग्रीनफील्ड को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और पटना-वाराणसी एक्सप्रेस-वे तो जोड़ा ही जा रहा है। वहीं, इसे आरा से भी सीधे जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की मांग पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई अधिकारियों को मामले में प्रभावी कदम उठाने के लिए निर्देशित किया है। यदि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को आरा से लिंक किया गया तो जनपद के पटना की दूरी डेढ़ घंटे में और आरा की दूरी मात्र आधे घंटे में तय की जा सकेगी।
गाजीपुर से बलिया होते हुए रिविलगंज तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 27 फरवरी को बलिया आने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार इसकी उद्घाटन भी करना चाहेगी। एक्सप्रेस-वे को बिहार से जोड़ने को लेकर निर्माण कार्यों में तेजी आई है। भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे नया पुल का कार्य जहां जोरों पर है, वहीं पुराने पुल के पास एक्सप्रेस वे लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हो गया है। यह फोरलेन लिंक मार्ग ग्रीनफील्ड के इंटरचेंज से जुड़ेगा। आने वाले दिनों में बिहार और यूपी के बीच काफी सुविधाजनक सड़क कनेक्टिविटी होने जा रही है। इससे यूपी-बिहार के लोगों को पटना, लखनऊ, दिल्ली तक का सफर काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जनपद को आरा से भी कनेक्ट करने के लिए केंद्री मंत्री नितिन गडकरी के पत्र लिखा है। कहा है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से एक ओर बलिया-गाजीपुर जिले को बक्सर से तथा दूसरे छोर पर बिहार के छपरा जिले से जोड़ रहा है। इससे यूपी और बिहार की जनता को आवागमन में काफी सुगमता होगी। भोजपुर का इलाका आरा, बलिया, छपरा को जोड़कर पूरा होता है। भौगोलिक दृष्टिकोण से यह जिले बंटे हुए हैं, लेकिन सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से तीनों जिले जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया में शिवपुर घाट पर गंगा नदी पर पुल बन रहा है। यह बलिया को आरा जिले से जोड़़ेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बीच गंगा नदी पर बन रहे इस निर्माणाधीन ब्रिज के सहारे आरा को जोड़ा जा सकता है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से शिवपुर सात किमी, शिवपुर से शाहपुरा (आरा) 11 किलोमीटर, कुल दूरी 18 किलोमीटर होगी। यह बक्सर, आरा, पटना को एनएच-922 से बलिया को जोड़ेगा। यही बलिया-आरा लिंक एक्सप्रेसवे होगी। इस निर्माण से बलिया से पटना महानगर डेढ़ घंटे तथा आधा-आधा घंटे की दूरी पर होगा।
सांस्कृतिक एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से देखते हुए आरा बलिया के बीच में भी यातायात के लिए कनेक्टिविटी चाहिए। ग्रीनफील्ड के माध्यम से बिहार के दो जिले बक्सर और छपरा को बलिया से जोड़ दिया गया है। यदि आरा को भी जोड़ दिया जाएगा तो ग्रीनफील्ड की महत्ता और सार्थकता बढ़ जाएगी। सांसद के पत्र पर केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

बलिया से बिहार तक होना है निर्माण
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार स्थित छपरा के रिविलगंज तक होना है। यह कुल 116 किलोमीटर की फोरलेन सड़क है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर करीमुद्दीनपुर के उत्तमनगर में इंटरचेज बनेगा। इसके जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस भी जुड़ेगा और बिहार को भी लिंक फोरलेन से जोड़ा जाएगा। बिहार को जोड़ने के लिए 17 किमी लंबी उत्तमनगर से भरौली होते हुए गंगा पुल के रास्ते बक्सर स्थित फोरलेन तक लिंक फोरलेन होगा जिसका निर्माण भी अब शुरु हो चुका है।

कार्यक्रम के ऐतिहासिक बनाने की अपील
चितबड़ागांव। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रयास से 27 फरवरी को प्रात: 10 बजे केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।


सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बिहार के एक और प्रमुख जिले को जोड़ने के लिए आरा-बलिया लिंक एक्सप्रेसवे को केंद्रीय मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ-साथ अब इसका भी निर्माण होगा। अब बलिया से पटना की दूरी मात्र 1:30 घंटे में तय होगी। अब बलिया बिहार के तीन जिले, आरा, बक्सर और छपरा ग्रीनफील्ड से जुड़ने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed