फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Snatchers running away with woman's bag caught

Ballia News: महिला का बैग लेकर भाग रहे झपटमारों को पकड़ा

Tue, 18 Jul 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Snatchers running away with woman's bag caught
बैरिया। रानीगंज बाजार में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को सावधान हो जाना चाहिए। बाजार में झपटमार सक्रिय हैं। सोमवार को खरीदारी कर रही महिला से दो चोर बैग झपटमारी कर भागने लगे, लेकिन झपटमारी कर बैग और मोबाइल लेकर भागने वाले दोनों चोरों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना सोमवार की शाम की है। पिंकी देवी पत्नी बृजेश यादव निवासी श्रीनगर नई बस्ती थाना रेवती रानीगंज बाजार में खरीदारी कर रही थीं। बाइक सवार दो युवक आए और उनका बैग झपट बाइक से भागने लगे। तभी निकट मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर आरा मशीन के पास पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की तलाशी लेने पर पिंकी देवी का बैग बरामद हो गया। इसमें 895 रुपया नगद व उनका मोबाइल था।
विज्ञापन

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रविंद्र मोंगिया (19) पुत्र रविन्द्र सिंह मोंगिया व पंकज मोंगिया पुत्र नीलम मोगिया निवासी प्रकाश नगर थाना दतिया देहात जनपद दतिया मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उक्त लोगों के पास से झपटमारी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। एसएचओ के अनुसार उक्त लोग खानाबदोश की तरह जगह-जगह डेरा डालकर रहते हैं और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed