{"_id":"61a4fdf2bbc403580e1dfc19","slug":"six-injured-in-jeep-and-pickup-collision-ballia-news-vns625179889","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप और पिकअप की टक्कर में छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप और पिकअप की टक्कर में छह जख्मी
विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के नवरतनपुर चट्टी पर कमांडर जीप व पिकप में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त जीप। संवा?
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के बेल्थरा मार्ग पर नवरत्तनपुर चट्टी के समीप जीप और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार सुबह बेल्थरा की तरफ जा रही जीप की सिकंदरपुर की तरफ आ रही पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें ड्राइवर शहादत हुसैन (40) निवासी बेरबलिया गजियापुर सिवान बिहार, सावित्री देवी (राधा) 40 पत्नी कृष्णा चौरसिया निवासी हनुमानपूरी मठिया सिवान बिहार, दीपक कुमार यादव (18) निवासी हनुमान पूरी मठिया सिवान बिहार, मंजू देवी (40) पत्नी सन्तोष चौरसिया निवासी गोपालगंज बिहार, आरती देवी 35 पत्नी अजीत चौरसिया निवासी आनन्द नगर सिवान बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जुटी भीड़ ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सभी घायलों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जीप में कुल 13 लोग सवार थे। घटना में सत्यनरायण चौरसिया (8) पुत्र राजमंगल चौरसिया बाल बाल बच गया।
बिहार के सिवान जिला निवासी बलिराम चौरसिया अपनी पुत्री भगवती देवी की शादी बलिया जिले के बांसडीह तहसील के एक मैरेज हाल से करने रविवार को सपरिवार आए थे। वापसी के समय बिहार जाने के लिए भागलपुर पुल की तरफ जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।