फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six cattle being taken to Bengal recovered, two smugglers arrested

Ballia News: बंगाल ले जा रहे छह गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Six cattle being taken to Bengal recovered, two smugglers arrested
इंदरपुर। नगरा पुलिस ने नरहीं नहर पुलिया के पास से दो टाटा मैजिक पर लदे छह गोवंश को बरामद कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी गोवंश वध के लिए बंगाल ले जाए जा रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने एक तस्कर के पास से तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक राकेश सिंह मय हमराह क्षेत्र की देखभाल के लिए नरहीं चट्टी पर मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि ककरी चट्टी नहर मोड की तरफ से दो वाहनों में गाय व बछडे़ वध के लिए नहर पुलिया होते हुए सिकंदरपुर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने लगी। थोड़ी ही देर में दो गाड़ियां ककरी की तरफ से तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई दीं। पुलिस को देख तस्कर दोनों वाहनों को पहले ही रोक दिए। पुलिस ने दोनों वाहनों को घेर लिया। तलाशी लेने पर उसमें एक गाय व दो बछडे़ बरामद हुए। पुलिस ने अरविंद यादव निवासी सेखमौलिक करतालपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व दो कारतूस मिला। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि हम लोग गोवंश को बिहार के रास्ते वध हेतु पण्डुआ बंगाल ले जा रहे थे। जहां पर मुंहमांगी रकम मिल जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed