{"_id":"67f3f23479bdee50d90ddb2f","slug":"sit-team-investigating-case-of-pooja-death-in-ballia-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पूजा मौत मामले की जांच करने पहुंची एसआईटी टीम, घर के बाहर फंदे से लटकता मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पूजा मौत मामले की जांच करने पहुंची एसआईटी टीम, घर के बाहर फंदे से लटकता मिला था शव
Mon, 07 Apr 2025 09:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:11 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में पूजा की मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को एसआईटी टीम घटनास्थल व थाने पर पहुंची और मामले को लेकर गहनता से छानबीन की।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाब राय की पूजा चौहान मौत मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम सोमवार की शाम पहुंची। आजमगढ़ ग्रामीण एसपी चिराग जैन नगरा थाने पर पहुंचे। घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी कर घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। साथ ही परिजनों से मामले को लेकर बातचीत की। साथ में रसड़ा सीओ आशीष मिश्र, थाना प्रभारी कौशल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
पूजा चौहान मौत मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मंगेतर व प्रेमी के द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से नाराज होकर यूट्यूब पर वीडियो देख कर आत्महत्या का खुलासा किया। राजनीतिक दलों व परिजनों के लगातार आत्महत्या पर सवाल उठाने व हत्या का आरोप लगाने पर एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया के निर्देशन में डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह के पर्वेक्षण में एसआईटी जांच टीम गठित हुई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP : पूजा की मौत के मामले में नया खुलासा, प्रेमी के प्रति प्यार देख मंगेतर ने जताई थी मेरठ ड्रम कांड की आशंका
विज्ञापन
जांच टीम में शामिल रहे ये लोग
टीम में आजमगढ़ देहात के एसपी आईपीएस चिराग जैन, सीओ रसड़ा आशीष मिश्र, नगरा थाना प्रभारी कौशल पाठक व प्रभारी व सर्विलांस प्रभारी शामिल रहे है। ईद व नवरात्र की व्यस्तता होने के कारण टीम पिछले सप्ताह नहीं पहुंच सकी। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद टीम ने मृतका पूजा के पिता धर्मराज चौहान को बुलाकर लंबी बातचीत की। टीम कुछ भी बोलने से बचती रही।
इसे भी पढ़ें; UP: बलिया में युवती की माैत का मामला..., बहन बोली- पुलिस हाथ बांध लटककर दिखाए; अजय राय ने सुना दर्द