फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress state president Ajay Rai met Pooja family

UP: बलिया में युवती की माैत का मामला..., बहन बोली- पुलिस हाथ बांध लटककर दिखाए; अजय राय ने सुना दर्द

Sat, 29 Mar 2025 12:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 12:30 PM IST
सार

पिछले दिनों पेड़ से लटकते हुए पूजा का शव मिलने के बाद उसके हाथ बंधे होने पर सवाल खड़े हुए और अब ये मुद्दा राजनीतिक रूप ले चुका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मृतका के परिजनों से मिलने पहुंचे और न्याय की मांग की।

विज्ञापन
Congress state president Ajay Rai met Pooja family
पूजा के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सरयांगुलाबराय पहुंच कर मृतका पूजा चौहान के परिजनों से मिला। उन्होंने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन

 प्रदेश अध्यक्ष के सामने पूजा के पिता चौकीदार धर्मराज चौहान ने पुलिस की कहानी को झूठा व मनगढंत बताया।

आरोप लगाया कि पुलिस चौकीदार होने के नाते धमकी भी दे रही है। पूजा की छोटी बहन नेहा ने घटना की सीबीआई से जांच की मांग करते हुए बताया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना की उच्च न्यायालय के किसी पदासीन न्याधीश से जांच कराई जाय।
विज्ञापन


यह आत्महत्या नहीं हत्या है। कहा कि पुलिस अधीक्षक स्वंय एक बार सीन क्रियेट कर दिखा दें। सवाल किया कि कोई कैसे अपना दोनो हाथ पीछे बांध सकता है। प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में जंगलराज कायम है। बहू बेंटियां सुरक्षित नही हैं। सीतापुर में पत्रकार की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या की घटना को लोग आज भी भूले नहीं हैं। बस्ती मे पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी पीडित परिवार के साथ खडी है। इस परिवार को न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी सडक से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों पर कडी कार्यवाही की भी मांग की।



प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह मनजीत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed