फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sisters tie Rakhi on the wrists of their brothers

Ballia News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie Rakhi on the wrists of their brothers
भाई को राखी बांधती बहन।  - फोटो : जागरूक पाठक
बलिया। जिले में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर ऊं, स्वास्तिक वाली डोर बांधकर रक्षा और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के साथ ही उन्हें रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

रेलवे व रोडवेज पर भाइयों के घर जाने के लिए बहनों को घंटों साधन के लिए इंतजार भी करना पड़ा। शहर के सेठ काॅलोनी में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा पर बड़े ही स्नेह और खुशी से मनाया गया। संस्था की मुख्य प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उमा दीदी के नेतृत्व में बहनों ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी ओमवीर सिंह को राखी बांधी एवं रक्षाबंधन के पवित्र संदेशों को सुनाते हुए सभी को बधाई भी दी। इस मौके पर बी.के.सुरेश भाई, बीके सुमन, बीके पूजा, वंदना, तारकेश्वर सिंह साहित ब्रह्माकुमारी बहनें उपस्थित थी।
विज्ञापन




बेल्थरारोड: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तथा माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। आरएसएस की ओर से स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा पर रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम सिर्फ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें राष्ट्र-प्रेम व पर्यावरण संरक्षण भी शामिल रहा। जिला प्रचार प्रमुख डॉ. आलोक गिरि ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में रक्षाबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर पवन वर्मा, अजय पटेल, अशोक गुप्ता, प्रदीप सोनी, हेमंत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह रोड: रक्षाबंधन का पावन पर्व पर क्षेत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की और बदले में भाइयों से अपनी सुरक्षा का वचन लिया। चौराहों पर मिठाई की दुकान मिठाइयों से सजी रही। दुकानदार कन्हैया प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष मिठाई की बिक्री अच्छी रही। क्षेत्र में थानाध्यक्ष अजय पाल अपनी टीम के साथ चक्रमण करते रहे।
गड़वार: भाई बहन के प्रेम और निष्ठा का पर्व रक्षाबंधन कस्बा क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस साल भद्रा का साया न होने के कारण दिन भर राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा। रक्षाबंधन पर्व पर गड़वार बाजार पूरे दिन जाम से जूझता रहा।
पूर: भाई-बहन के अटूट रिश्ते और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पारंपरिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। सुबह से ही बहनों में भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का उत्साह देखने को मिला। मूसलाधार बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। दिन भर सड़कों पर चार पहिया वाहनों और बाइकों की भीड़ देखने को मिली। कई भाई-बहनों के घर पहुंचे तो कहीं कई बहनें ससुराल से मायके जाकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनसे जीवनभर रक्षा का वचन लिया।

जयप्रकाश नगर: क्षेत्र के समाजसेवी डाॅ. विजयालक्ष्मी सिंह ने क्षेत्र के दो गांवों में पहुंचकर बिना जाति-पाति के सभी वर्गों के लोगों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। बताया कि मैंने क्षेत्र के भाइयों को राखी बांधकर स्नेह व विश्वास का बंधन मजबूत किया। मैंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा की मंगलकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति के सम्मान व सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सामाजिक समरसता, एकता, प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed