फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Siren sounds when missile falls, there is a tunnel in the building to hide, no need to worry

Ballia News: मिसाइल गिरने पर बजता है सायरन, छिपने के लिए बिल्डिंग में बनी है सुरंग, चिंता की कोई बात नहीं

Fri, 04 Oct 2024 05:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Siren sounds when missile falls, there is a tunnel in the building to hide, no need to worry
सगड़ी। इस्राइल-ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष से जिले से इस्राइल गए लोगों के परिजन चिंतित थे। जिले के सगड़ी तहसील के बेरमा गांव के पांच लोग हाल ही में श्रम विभाग के सहयोग से इस्राइल गए हैं। इस्राइल में रह रहे लोगों ने बृहस्पतिवार को फोन से परिजनों से बात की। सुरक्षित होने की जानकारी दी। इसके बाद उनके परिजनों की चिंता कम हुई। बेरमा गांव निवासी बाबू लाल ने फोन पर बातचीत के दौरान अपने परिजनों को बताया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बताया कि मंगलवार को ईरान की ओर से मिसाइल छोड़े जाने के बाद बिल्डिंग में सायरल बजा और वे भागकर बिल्डिंग के अंदर बनी सुरंग में चले गए थे। बताया कि वहां इस समय माहौल पूरी तरह से शांत है। कहा कि मिसाइल आने पर सायरन बजता है। गांव निवासी मनोज ने बताया कि उनका बेटा संतोष बेटा जुलाई में इस्राइल गया था। उससे बात हुई है। वह सुरक्षित है। मनोज ने कहा कि बेटे से बात होने के बाद चिंता कम हुई। इस्राइल गए बाबूलाल की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि उनके पति ठीक है। इस्राइल में बमबारी की सूचना से वह चिंतित थी। पति से बाद होने के बाद वह खुश है। गांव निवासी लालचंद और विद्या ने बताया कि बेटे आकाश से बात हुई है। वह स्वस्थ और सुरक्षित है। गांव निवासी कुसुम अपने पति राजकरन से बात कर खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed