फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SIR notice served faster

Ballia News: एसआईआर नोटिस तामील तेज

Tue, 03 Feb 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
SIR notice served faster
सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) नोटिस की तामील को लेकर प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। गांव-गांव और मोहल्लों में नोटिसों को तामील कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल लगभग 17,000 एसआईआर नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से अब तक करीब 5,000 नोटिसों की तामील पूरी कर ली गई है। शेष नोटिसों की तामील के लिए राजस्व कर्मियों और संबंधित अधिकारियों की विशेष टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी हो सके। जिन क्षेत्रों में नोटिस तामील में कठिनाई सामने आ रही है, वहां अतिरिक्त और विशेष टीमों को लगाया गया है। आमजन से अपील की है कि जिन लोगों को एसआईआर नोटिस प्राप्त हुआ है, वे इसे गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। समय पर सहयोग न करने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले दिनों में शेष 12,000 से अधिक नोटिसों की तामील भी शीघ्र पूरी कर ली जाए, जिससे लंबित मामलों का निस्तारण हो सके और राजस्व व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed