फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SIR: 7 people came to file a complaint.

एसआईआर : 7 लोग शिकायत लेकर पहुंचे

Fri, 23 Jan 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
SIR: 7 people came to file a complaint.
सिकंदरपुर। आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में एसआईआर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 7 लोग पहुंचे। अधिशासी अधिकारी मनोज के पास लोग एसआईआर से संबंधित मामलों को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

नगरवासियों की बढ़ती समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय ने कार्यालय में उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को समझा और संबंधित अभिलेखों का मौके पर ही गहन जांच कराई।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और सभी मामलों का निस्तारण नियमानुसार पारदर्शी तरीके से किया जाए। एसआईआर से जुड़े कई मामलों में तकनीकी त्रुटियां, दस्तावेजों की कमी अथवा पूर्व में की गई प्रविष्टियों में गड़बड़ी सामने आई, जिन्हें तत्काल ठीक कराते हुए कई शिकायतों का उसी दिन समाधान कर दिया गया। वहीं, कुछ जटिल मामलों में संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश देते हुए फरियादियों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन का उद्देश्य केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता को वास्तविक राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े मामलों में यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो सीधे नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क करें।

अधिशासी अधिकारी की इस पहल से नगरवासियों में भरोसा और संतोष देखने को मिला। अपनी समस्याओं का समाधान पाकर फरियादियों ने राहत की सांस ली। नगर पंचायत कार्यालय में दिनभर शिकायतों के निस्तारण का सिलसिला चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed