फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shramdan ke liye karaya hastakshar

श्रमदान के लिए कराया हस्ताक्षर

Thu, 12 May 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 12 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Shramdan ke liye karaya hastakshar
नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जल संरक्षण के मद्देनजर स्थानीय नगर के बाजार स्थित पोखरा की साफ-सफाई तथा  सुंदरीकरण अभियान के तहत अतुल कुमार पांडेय उर्फ बब्लू के नेतृत्व में  श्रमदान के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


श्री पांडेय ने अभियान  शुरू होने के पूर्व बताया कि इस वर्ष नगर का जलस्तर तीन से साढ़े तीन फीट  नीचे चला गया है। जिसके चलते नगर तथा आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह हैंडपंप  तथा बोरिंग जवाब दे गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि नगर में तथा इसके  आसपास दह रेवती, कोलनाला, कौरिया नाला, बाजार का पोखरा, नागा बाबा का पोखरा  आदि दर्जनभर छोटे-बड़े जलाशय है। इन जलाशयों की साफ-सफाई तथा गहराई की जाय  तो बरसात के पानी को संचित रखकर भू-गर्भीय जल को संतुलित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखकर बड़ी बाजार के पोखरे की साफ-सफाई तथा सुंदरीकरण के  लिए दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। श्री पांडेय ने बताया कि  आगामी 22 मई को सामूहिक श्रमदान के द्वारा पोखरे में लगे सरपतों तथा  कूड़े-करकट की साफ-सफाई की जाएगी।


समाचार लिखे जाने तक एक हजार के करीब  हस्ताक्षर कराए जा चुके थे। उक्त अभियान में बैजनाथ पांडेय, ओमप्रकाश  तिवारी, महंथ चंद्रभूषण पांडेय, ओमप्रकाश कुंवर मुन्नू, सुनील श्रीवास्तव,  कर्मवीर तिवारी, माझिल पांडेय, छोटेलाल बारी, झुन्नूलाल आदि लोग सक्रिय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed