फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Show cause notice to Deputy Commissioner Industries and DPRO

Ballia News: उपायुक्त उद्योग और डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस

Tue, 16 Jan 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to Deputy Commissioner Industries and DPRO
बलिया। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल से प्राप्त विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग एवं ग्रेडिंग के अनुसार बिंदुवार समीक्षा की गई। सड़कों के अनुरक्षण और रखरखाव में कम प्रगति पाए जाने के कारण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और निर्माण खंड के दोनों अधिशासी अभियंताओं को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। दूध मूल्य भुगतान में अच्छी प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने दुग्ध विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर खुशी जताई।
विज्ञापन

पशुधन विभाग की समीक्षा के दौरान अंडा उत्पादन में कम प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। कृत्रिम गर्भाधान में प्रगति लाने के निर्देश दिए। पांचवां राज्य वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय की निर्माण की जिओ टैगिंग कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा पंचायती राज अधिकारी को दिया गया। साथ ही कम प्रगति पाए जाने पर डीपीआरओ को शो काॅज नोटिस जारी किया गया। ओडीओपी टूल किट योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में कम प्रगति पाए जाने पर उपायुक्त उद्योग फटकार लगाई और शो कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। भवन निर्माण में प्रगति लाने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता और समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भी प्रगति लाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जिस विभाग के अधिकारी की वजह से जनपद के रैंकिंग खराब होगी, उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीडीओ ओजस्वी राज, बीएसए मनीष सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed