फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shot fired in altercation, police took many people into custody

कहासुनी में चली गोली, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में

Wed, 25 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shot fired in altercation, police took many people into custody
बैरिया। भुवाल छपरा गांव में मंगलवार की शाम दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाइकिल के उठाने के विवाद में दो पक्षों में गोली चल गई। एक गोली मोटरसाइकिल में लगी है, कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दो युवक मोटरसाइकिल से भुवाल छपरा के रास्ते बिहार जा रहे थे कि उनकी मोटरसाइकिल पलट गई। अगल-बगल मौजूद कुछ युवक दौड़कर गिरी हुई मोटरसाइकिल व युवकों को उठाने लगे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल उठाने को लेकर संजय यादव व संजय पांडेय में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष से फायरिंग होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि साधारण बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसमें एक पक्ष ने गोली चला दी। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष से संजय यादव व दूसरे पक्ष से अवधेश ठाकुर ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed