फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Taking out a rally made aware of the population in ballia

रैली निकाल जनसंख्या के प्रति किया जागरुक

Sun, 11 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Taking out a rally made aware of the population in ballia
बलिया। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला महिला चिकित्सालय से सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सीएमएस डॉ. सुमिता सिंहा की ओर से हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली एवं प्रचार वाहन को रवाना किया गया। रैली के बाद मुख्य सीएमओ सभागार मे गोष्ठी हुई। सीएमओ ने कहा कि विश्व में बढ़ती जनसंख्या के दृष्टिगत जन समुदाय को परिवार नियोजन की सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को यूएनडीपी द्वारा 1989 में प्रथम बार मनाया गया था। सीएमओ ने कहा कि कम समय में गर्भधारण करने से महिला के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह मातृ और शिशु मृत्यु दर का प्रमुख कारण भी है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता पखवारा 11 से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस दौरान शहर एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतरा, छाया, कंडोम, माला एन, पीपीआईंयूसीडी, इंटरवल आयूसीडी की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। एसीएमओ डॉ.हरिनंदन प्रसाद ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए सामाजिक जागरूकता अत्यन्त आवश्यक है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रति आशाएं दंपति को जागरूक करें और उनकी इच्छा के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराएं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ.आरबी यादव ने कहा कि बलिया जिले को मिशन परिवार विकास में शामिल किया गया है। जिले में पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थी को 3000 रुपये प्रतिपूर्ति राशि दी जाती है। महिला नसबंदी के लिए लाभार्थी को 2000 रुपये प्रतिपूर्ति राशि दी जाती है। प्रसव के बाद नसबंदी के लिए महिला लाभार्थी को 3000 रुपये दिए जाते हैं। कॉपर-टी लाभार्थी को 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस मौके पर उपेंद्र चौहान, निलेश वर्मा, खुशबू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed