फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Short circuit fire in the shop

शार्टसर्किट से दूकान में लगी आग

Sat, 07 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 07 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in the shop
सिकंदरपुर थाने के नवरतनपुर चट्टी पर एक इलेक्ट्रानिक की दूकान में शुक्रवार की रात शार्टसर्किट की वजह से आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते कि दूकान में रखे दो लाख के सामान जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दूकानदार ने लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मलवार निवासी राजा राम की इलेक्ट्रानिक्स की दूकान नवरतनपुर चट्टी पर है। शुक्रवार की रात शाम दूकान बंदकर घर चला गया। किसी समय रात में दूकान में आग लग गई। धुआं निकलते देख मकान मालिक नीचे उतर कर देखा तो इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


मकान मालिक ने आसपास के लोगों को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगा। जब तक आग पर काबू पाया जाता, दूकान में रखे सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटों में दर्जनों टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में मकान मलिक और दूकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।


उधर आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र को भी दी गई थी, लेकिन घटना के काफी देर बात तक फायर कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे थे। सब कुछ तबाह होने के बाद दूकानदार राजाराम काफी मर्माहत है। राजाराम की माने तो दूकान में दो लाख से अधिक का सामान जलकर नष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed