फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shops of chips, papad and namkeen adorned in the markets

बाजारों में सजी चिप्स, पापड़ व नमकीन की दुकानें

Mon, 07 Mar 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Shops of chips, papad and namkeen adorned in the markets
बलिया। विधान सभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में होली की तैयारी को लेकर गहमागहमी बढ़ती जा रही है। अब धीरे-धीरे नमकीन, अबीर , गुलाल, पिचकारी और रंगों की दुकानें सजनी कहीं-कहीं शुरू हो गई है। हालांकि विस चुनाव के चलते अभी बाजारों में रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारी की दुकानें इक्का-दुक्का ही पाई गई। जबकि विभिन्न प्रकार के नमकीनों की दुकानें सजती दिखती, जहां लोगों ने खरीदारी की। उधर, घर पर महिलाओं ने चिप्स, पापड़ व नमकीन बनाना शुरू कर दिया है। वहीं होली गीत भी अब बजना शुरू हो गया। लेकिन यह भी अब केवल औपचारिकताएं ही रह गई है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग होली की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इस दौरान कपड़ा, जूता-चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन, रंग, गुलाल, पिचकारी आदि मंगा ली है। उधर, बड़े-बड़े मॉल शाप संचालक ग्राहकों को लुभाने के लिए निश्चित उपहार, गिफ्ट बाउचर आदि का प्रचार-प्रसार कर रहे है। वहीं किराने की दुकानों पर रंग-बिरंगे नमकीन जैसे साबूदाना के पापड़ एवं नमकीन, आलू के पापड़, चिप्स, नमकीन की सज गए है, जहां लोगों ने रेडिमेड नमकीनों की खरीदारी की। चुनाव के बाद अब माल शाप से लेकर बड़े दुकानदारों ने होली पर्व पर निश्चित उपहार आदि का प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। उधर, महिलाओं ने घर पर चिप्स, पापड़, नमकीन बनाने की तैयारी शुरू कर दिया है। किराना दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि रंगे बिरंगे नमकीन बाजार में आ गए है। जिसकी कीमत प्रति किग्रा 60 रुपए से लेकर 120 रुपए तक है। कहा कि अभी ग्राहकों की भीड़ कम आ रही है। उम्मीद है कि मतगणना के बाद बिक्री बढ़ जाएगी। नमकीन विक्रेता राकेश जायसवाल ने बताया कि विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे नमकीन 60 रुपए प्रति किग्रा है। जबकि सादे वाले 100 से 120 रुपए प्रति किग्रा है। कहा कि मतगणना के बाद ही बिक्री की बढ़ने की उम्मीद है, अभी लोग कपड़ा आदि की खरीदारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed