फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shopping of crackers, sweets, chiura, kutki and patora

पटाखा, मिठाई, चिउरा, कुटकी व पटौरा की खरीदारी

Thu, 04 Nov 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Shopping of crackers, sweets, chiura, kutki and patora
नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप दीपावली पर्व के लिए फूल-मालाओं की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। दिवाली के दिन भी शहर के बाजारों काफी में रौनक बनी रही। मिठाई की दुकानों और पटाखा बाजार में सुबह से शाम तक सबसे अधिक भीड़ दिखी। मॉल और शोरूमों में लोगों ने कपड़ों की खरीदारी की। फूल के साथ ही सजावट के सामान की भी खरीदारी हुई।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर पिछले कुछ दिनों से ड्राई फ्रूट्स आदि का खूब बिक्री हो रही थी। पर्व के दिन मिठाइयों की जबर्दस्त मांग रही। दीपावली के दिन लड्डू की खूब मांग रही। इनके अलावा, लाई, लावा, चिउड़ा, दीया, मोमबत्ती, पूजा सामग्री और सजावटी सामानों की भी शाम तक बिक्री होती रही। रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार की शाम तक लोगों की भीड़ ने पटाखों की खरीदारी की। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी पटाखों की दुकानें सजाई गई थीं। अभिभावकों के साथ पटाखा की खरीदारी करने पहुंचे बच्चों ने बम, फूलझड़ी, सीलर रैन, स्काई लालटेन, चर्खी, अनार, झिलझिल, ओलंपिक टार्च आदि की खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ को देख दुकानदारों के चेहरे खिलखिला गए। सुरक्षा के मद्देनजर रामलीला मैदान में आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के जवान मौजूद रहे। इसके अलावा, प्रत्येक दुुकानों पर अग्निशमन यंत्र, बाल्टी और बोरी में बालू, ड्रम में पानी रखा गया है। वहीं, जापलिनगंज चौकी पुलिस भी तैनात रही। पूजा के लिए फूल और माला की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed