{"_id":"6929da404609ec1bc50d7d33","slug":"shopkeepers-ordered-additional-consignments-of-goods-ballia-news-c-190-1-bal1002-152935-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुकानदारों ने सामान की अतिरिक्त खेप मंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुकानदारों ने सामान की अतिरिक्त खेप मंगाई
विज्ञापन
ददरी मेला के मीना बाजार में क्राकरी के सामनों की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले में लोगों की भीड़ उतरने से रौनक बढ़ने लगी है। रविवार को देखते हुए दुकानदारों ने सामान की अतिरिक्त खेप मंगवा ली है।मेले में रंग-बिरंगी लाइटों से सजी दुकानें, मनोरंजन के साथ झूले, जलपरी और सुनामी जैसा रोमांचक झूला लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस कारण मेले में खरीदारी, खान-पान और घूमने-फिरने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। शुक्रवार को भी मेले में सुबह से ही भीड़ आने लगी। देर रात तक लोगों ने परिवार संग मेले का पूरा लुत्फ उठाया। बढ़ती ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ अधिक रही। कंबल व्यापारी लंबू भाई वाला ने बताया कि अब मेले में कंबल की बिक्री तेज हो गई है। रविवार को भीड़ अधिक आने की उम्मीद है। उसे देखते हुए कंबल, चादर समेत अन्य आइटमों की खेप दोबारा मंगवाई है। मेले में बनाए गए महर्षि भृगु, दर्दरमुनि व भारतेंदु कला मंच चौराहे आने वालों के खास अनुभव करा रहे हैं। बलिया की विशेषताओं को प्रदर्शित करने वाले चित्रों को जगह-जगह लगाया गया है।
खरीदारी में तेजी
शादी-विवाह के सीजन में ददरी मेले में वैवाहिक समारोह में उपयोग होने वाले सामान की खरीदारी तेज हो गई है। पलंग, डायनिंग टेबल, सोफा सेट, बर्तन सेट, फाइबर, कांच, सजावट के सामान और अन्य घरेलू जरूरत के सामान की दुकानों पर विशेष भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा, ठंड की शुरुआत के साथ ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। फास्ट फूड और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी जमकर भीड़ उमड़ रही है।
बलिया नाइट में जिले के प्रतिभावान कलकार बिखेरेंगे जलवा
बलिया। ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर तीन दिसंबर को बलिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के 20 प्रतिभावान कलाकार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने कलाकारों से आनलाइन आवेदन मांगा था। निर्धारित समय के अंदर 20 कलाकारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें कलाकार वैष्णवी राय, मंजीत पांडेय, मनोज कुमार सिंह, कमलेश यादव, सुनील कुमार वर्मा, प्रिया वर्मा, विशाल पांडेय, सखी चंद राजभर, सुधांशु पांडेय, जितेंद्र कुमार वर्मा, गणेश यादव, रमेश प्रसाद, रवि कुमार, अजय कुमार राज, प्रियांशु यादव, जय प्रकाश यादव, अर्चना सिंह, संगम राज, अंकित कुमार पाठक, आशुतोष गुप्ता आदि शामिल हैँ। सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि इनमें अगल-अलग विद्या के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।