{"_id":"64ecea64940d8f70b90eef64","slug":"shopkeeper-was-beaten-and-stabbed-for-not-feeding-dumplings-on-loan-ballia-news-c-190-1-svns1007-2409-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उधार में पकौड़ी न खिलाने पर दुकानदार की पिटाई कर मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उधार में पकौड़ी न खिलाने पर दुकानदार की पिटाई कर मारा चाकू
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के भृगु मंदिर के समीप रविवार की देर रात दो युवकों ने एक दुकानदार की पिटाई कर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। घटना से पूर्व दिलराम ने इंटनेट मीडिया पर चाकू सहित रिल अपलोड किया है।
शहर के राजपूत नेवरी भृगु आश्रम निवासी अरविन्द गुप्ता शास्त्री पार्क चौराहा पर ठेला लगाकर पकौड़ी चाय बेचता है। उक्त मोहल्ला निवासी दिलराम साथियों संग आए दिन दुकान पर उधार में पकौड़ी खाता था। तीन दिन पूर्व अरविन्द ने उधार देने से मना कर दिया। इसको लेकर गालीगलौज कर हंगामा किया।
लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कर दिया। देर रात दुकान बंद कर अरविंद घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान, दिलराम एक साथी संग रास्ते में रोककर मारपीट कर पीठ पर चाकू घोंपकर भाग गया। मारपीट की पूरी घटना का सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया। जापलिंगंज चौकी प्रभारी रामानुज ने कहा कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।