फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shopkeeper dies due to car collision, villagers create jam

Ballia News: कार की टक्कर से दुकानदार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies due to car collision, villagers create jam
सागरपाली/फेफना। बलिया-रसड़ा मार्ग के एकौनी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को कार की टक्कर से दुकानदार की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। वहीं, परिवार में दशहरे की खुशियां मातम में बदल गईं। उधर, जाम की खबर पाकर सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, गड़वार, रसड़ा थाने की पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया तब करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। फेफना थाना के एकौनी गांव निवासी सुशील ठाकुर (45) पेट्रोल पंप के समीप सड़क के किनारे गुमटी लगाकर बाल काटने का काम करते थे। सुबह ग्राहक नहीं होने के कारण वह दुकान के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे थे। उसी दौरान रसड़ा से फेफना की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर सुशील को टक्कर मारते हुए गुमटी में टकरा गई। इसमें कुर्सी पर बैठे सुशील ठाकुर की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने चालक पकड़ लिया। वहीं, सुशील की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अब उसकी पत्नी और दो बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने कहा कि कार चालक को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। फेफना-रसड़ा राज्य मार्ग के एकौनी गांव के सामने मंगलवार को दुर्घटना में दुकानदार की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद और 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed