{"_id":"beeaabe16325a935c94f28a9e236af2c","slug":"shock-death-of-another-farmer-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे में एक और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में एक और किसान की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
फसलों पर मौसम की मार असर ऐसा पड़ा है कि सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को भी एक किसान की मौत हो गई। अब जिले में सदमे से मरने वाले किसानों की संख्या चार हो गई है।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट निवासी राधेश्याम यादव (45) सोमवार को खेत पर गया था। गेहूं की खराब फसल देख चिंतित हो गया। बालियों को मसलकर देखा तो दाने की दशा देखकर और चिंतित हो गया। बताया जाता है कि खेत पर ही राधेश्याम के सीने में तेज दर्द होने लगा। घर पर लोगों ने उसे समझाया और जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय ने पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया। मौत पर चिंता जताते हुए एसडीएम बच्चालाल मौर्य तथा अन्य राजस्व अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि अगर किसान की मौत होती है तो तहसील प्रशासन तत्काल शासन को पूरी रिपोर्ट दे।
विज्ञापन
इसके पहले तीन की मौत हो चुकी है, जिसमें बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के अब्बासपुर निवासी मुद्रिका यादव, बांसडीह तहसील क्षेत्र के खादीपुर निवासी जीऊत पटेल तथा सदर तहसील क्षेत्र के मझौली गांव निवासी असीम तिवारी हैं।