बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह से मिला। इस दौरान शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान, स्थानांतरण और अन्य प्रशासनिक व व्यावहारिक समस्याओं पर वार्ता की। बीएसए ने सभी समस्याओं को सुनते हुए उनके नियम संगत व समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।
बीएसए मनीष सिंह ने सभी शिक्षामित्रों से मुख्यमंत्री कैशलेस इलाज योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें योजना का लाभ आसानी से मिल सके।इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडे, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री अमृत सिंह सहित कई पदाधिकारी व शिक्षामित्र उपस्थित रहे।