फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shikshamitra will meet with the public representatives to bring his message to the PM

शिक्षामित्र जनप्रतिनिधियों से लगायेंगे गुहार

Sun, 19 Jan 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra will meet with the public representatives to bring his message to the PM
कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षा मित्रों की बैठक क संबोधित करते जिलाध्यक्ष पंकज सिंह। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले के शिक्षामित्र अपनी बातों को सीएम और पीएम तक पहुंचाने के ळिए जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बताएंगे और ज्ञापन देंगे। रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का शिक्षामित्रों के प्रति सकारात्मक हो रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षामित्रों की समस्याएं दूर हो जाएंगी। हालांकि इसके लिए शिक्षा मित्रों को भी कुछ साकारात्मक कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षामित्रों की संघर्ष समिति बनायी जायेगी। यह समिति जिले सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर ज्ञापन देगी। जनप्रतिनिधियों से शिक्षामित्रों की समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखवाया जायेगा। इसके साथ ही भाजपा के जिले के पदाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं व बातों को रखने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में मानदेय, स्थानांतरण समेत अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान ललित मोहन सिंह, अमृत सिंह पिंटू, दिलीप प्रसाद, परवेज अहमद, राकेश तिवारी, संतोष यादव, संतोष कुशवाहा, मंगनी राम, अरविंद तिवारी, दिलीप सिंह, संजय उपाध्याय, मुकेश राय, विनोद कुमार, निरूपमा सिंह, संगीता भारती, धर्मनाथ सिंह, बृजेश सिंह, राजेश प्रजापति, अवधेश भारती, शशिभान सिंह, विकेश सिंह, दिलीप सिंह ,पप्पू कुंवर, मुकेश राय, सुनील कुमार, नीरा यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed