फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shambhunath was the epitome of struggle: Dr. Vishram

संघर्षों की प्रतिमूर्ति थे शंभूनाथ : डॉ. विश्राम

Wed, 31 Dec 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shambhunath was the epitome of struggle: Dr. Vishram
बलिया। कलेकट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में सदर के पूर्व विधायक एवं अधिवक्ता स्व. शंभूनाथ चौधरी दादा की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। सपा नेता डॉ. विश्राम यादव ने कहा कि शंभूनाथ चौधरी संघर्षों के प्रतिमूर्ति थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जुल्म, ज्यादती और अन्याय के खिलाफ शंभूनाथ ने संघर्ष किया। लोकतंत्र सेनानी द्विजेन्द्र मिश्र ने कहा कि शंभूनाथ चौधरी ने समान्तर कचहरी का गठन किया था। पांडेय गोविंद ने कहा कि समाजहित में संघर्ष करने वाला समाज से कभी अलग नहीं हो सकता। शंभूनाथ के विचार और संघर्ष आज भी जिंदा है। सपा के प्रदेश सचिव यशपाल सिंह ने कहा कि राजनीतिज्ञों की विचारों की संकिृणता, आज की राजनीति का गिरावट का कारण बनता जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि शंभूनाथ चौधरी ने प्रत्येक गांव को बिजली देने की मांग विधानसभा में उठाई थी। यह उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम था। संचालन और आभार लक्ष्मण यादव ने व्यक्त किया। इस मौके पर रामजी गुप्ता, कुबेर तिवारी, रामकृष्ण यादव, रमाशंकर तिवारी, रमाशंकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed