फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shaheed Rampravesh's family honored

शहीद रामप्रवेश के परिजनों को किया गया सम्मानित

Thu, 31 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Rampravesh's family honored
बेल्थरारोड। सोनाडीह गांव स्थित रामधन इंटर कालेज के परिसर में गुरुवार को 50वीं और 9वीं एसएसबी बलरामपुर की ओर से आयोजित समारोह में शहीद रामप्रवेश यादव के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद को नमन किया गया। इस दौरान विधायक धनंजय कन्नौजिया के साथ टंगुनिया निवासी व जम्मू में शहीद हुए एसएसबी जवान रामप्रवेश यादव के परिजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक कमांडेंट घनश्याम सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सरहद पर जवान की शहादत सौभाग्य की बात होती है। टंगुनिया गांव निवासी शहीद रामप्रवेश की शहादत व शौर्य पर एसएसबी गौरव है। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शहीद रामप्रवेश यादव को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने बेटों को भेजने वाले परिजनों को सम्मान देने हर भारतीय का कर्तव्य है। शहीद बेटे की चर्चा सुन पिता लालबचन यादव की आंखें नम हो गईं। वहीं रामधन इंटर कालेज के शिक्षकों ने इंटर तक कालेज में पढ़ाई के दौरान शहीद रामप्रवेश यादव के छात्र जीवन पर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान परिजनों की मौजूदगी में शहीद के प्रति दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सेना के अधिकारियों ने शहीद रामप्रवेश के बच्चों को साइकिल व इनडोर गेम से संबंधित कैरम व अन्य सामान भेंट किया। इस मौके पर एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार दुबे, एसआई लालजी पाल, हवलदार अवनीश कुमार, विमलकांत सिंह, एसएसबी सिपाही यशपाल सिंह, विक्रम सिंह, विवेक सिंह व बलदेव के अलावा अनिल यादव, निखिल प्रताप सिंह, मृत्युंजय शुक्ल, डिंपल सिंह, गोल्डेन यादव, दिनेश यादव, ब्रजेश मौर्या, शिवदास शुक्ला, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed