फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Several prominent leaders visited Umashankar Singh's residence and paid tribute

Ballia News: उमाशंकर सिंह के आवास पहुंचे कई दिग्गज नेता, दी श्रद्धांजलि

Wed, 12 Aug 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Several prominent leaders visited Umashankar Singh's residence and paid tribute
खनवर में विधायक स्व. उमाशंकर सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते पूर्व सांसद रवीन्द्र कुशव - फोटो : Samvad
इंदरपुर। रसड़ा के के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके आवास खनवर में मंगलवार को सैकडों लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया। मंगलवार को शोक व्यक्त करने वालों में विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु, पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, राज्यमंत्री वाल्मीकि त्रिपाठी, अंतू मिश्रा, राणा अजीत सिंह, अरविंद, दीपक सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, बजरंगी सिंह बज्जू, भोला सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुनीता श्रीवास्तव आदि शामिल रहीं। इसके अलावा कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी भी पहुंचे। प्रिंस युकेश सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी के सहयोग और सांत्वना से परिवार को संबल मिला है।
विज्ञापन

चिलकहर। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिकरिया खुर्द स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।सभा में वक्ताओं ने स्व. उमाशंकर सिंह के व्यक्तित्व और सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन के हित में उनके किए गए कार्य हमेशा स्मरण किए जाते रहेंगे। इस मौके पर सचेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान अभिषेक यादव, वीरेंद्र गुप्ता, विवेकानंद जी महाराज, सुधीर सिंह, पूर्व प्रधान दयाशंकर राम, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा संतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed