फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven injured in firing and stone pelting

फायरिंग और पत्थरबाजी में सात लोग घायल

Thu, 09 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 09 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in firing and stone pelting
फायरिंग और पत्‍थरबाजी में सात घायल
सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरिया में जमीन विवाद में गुरुवार सुबह सात बजे दो पक्षों के बीच जमकर्र इंट-पत्थर चले। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। फायरिंग मेें एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। गांव में पुलिस भी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


डुमरिया निवासी विश्वकर्मा यादव और रणजीत बहादुर यादव के बीच वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। इसमें कई बार पंचायत भी हो चुकी है। गुरुवार को विश्वकर्मा यादव जमीन पर घर बनवाने के लिए ईंट गिरवा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष से फायरिंग भी की गई। देखते ही देखते दोनों तरफ  से ईंट पत्थर चलने लगे। घटना में बब्बन यादव (50), राजेश यादव (25) गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


चाय पीने जा रहे शिवशंकर यादव (56), शैलेश यादव (19) को भी गोली लगी। जबकि संजीत कुमार यादव (17), सुदामा (45) तथा छोटेलाल (38) ईंट- पत्थर लगने से घायल हो गए। गोली चलने तथा ईंट पत्थर चलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हर कोई इधर-उधर भागने लगा। इसी बीच किसी ने सहतवार पुलिस को सूचना दी। सहतवार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।  पुलिस ने दोनों पक्ष के एक-एक लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed