फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sensational incident in Ballia ruthless murder of property dealer in fefana marks of stab at many places with sharp weapons

बलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से कई जगह वार के निशान

Thu, 07 Apr 2022 11:24 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 11:24 AM IST
सार

बलिया जिले के अगरसंडा गांव में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर शुनकर पहुंचे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Sensational incident in Ballia ruthless murder of property dealer in fefana marks of stab at many places with sharp weapons
बलिया: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में बीती रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव में बुधवार की रात बदमाशों ने धारदार हथियार से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। सूचना पर एसपी, एएसपी ने मौका मुआयना किया। प्रापर्टी डीलर के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर लोगों ने गड़वार-बलिया मार्ग स्थित अगरसंडा चट्टी पर सड़क जाम कर दिया।  अगरसंडा निवासी उमेश यादव (35) प्रापर्टी डीलर है। ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन


गांव स्थित एक स्कूल के पीछे उमेश यादव मकान का निर्माण करवा रहे थे। रोज की तरह वह बुधवार की शाम वहां गए थे। वहां कुछ लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी। इसी बीच बिजली चली गई तो वह बाइक से घर जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फेफना पुलिस पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उमेश की पत्नी का रो-रोकर बेहाल

Sensational incident in Ballia ruthless murder of property dealer in fefana marks of stab at many places with sharp weapons
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

नगर से सटे अगरसंडा गांव निवासी उमेश यादव की शादी एक दशक पूर्व गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी संगीता यादव के साथ हुई थी। उमेश को दो पुत्रियां व एक पुत्र है। पति की मौत के बाद पत्नी रोते-रोते बेेसुध हो जा रही थी। इस दौरान पड़ोस की महिलाओं ने ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed