फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Self help groups not selected for running community toilets

सामुदायिक शौचालयों के संचालन के लिए स्वयं सहायता समूहों का चयन नहीं

Mon, 16 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Self help groups not selected for running community toilets
बलिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी अब बेमानी साबित हो रहा है। जिले में 229 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन इसके संचालन को महिला स्वयं सहायता समूह का चयन नहीं हो सका है। इसके चलते शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 19 माह पहले सरकार ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को स्थगित करते हुए गांवों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण का निर्देश दिया। मकसद था कि जिन ग्रामीणों के पास शौचालय की सुविधा नहीं है वह खुले में न जाकर सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें। इसके निर्माण के लिए राज्य वित्त, केंद्र वित्त तथा मनरेगा से धनराशि निर्धारित की गई। योजना के तहत 122 गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कुल 818 गांवों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य शुरु कराया गया। अब तक कुल 755 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन इसके संचालन को लेकर विभाग अभी भी उदासीन बना हुआ है। बताया जाता है 100 से अधिक सामुदायिक शौचालय तो महीनों से बनकर तैयार हैं लेकिन इसके संचालन को महिला स्वयं समूह का चयन नहीं हो सका है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायतों में इसके संचालन के लिए महिला स्वयं समूह के चयन को लेकर खींचतान के कारण यह अधर में लटका है। आंकड़ों को देखें तो अब तक केवल 526 सामुदायिक शौचालयों को ही महिला स्वयं समूह को हैंडओवर किया जा सका है।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों के संचालन को लेकर महिला स्वयं सहायता समूहों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी शौचालयों को हैंडओवर किया जाएगा। -इसरार अहमद, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed