{"_id":"4de534e851e8fa04cfdf3193636373dc","slug":"seeking-to-associate-cote-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दूकान को संबद्ध करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दूकान को संबद्ध करने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड बेलहरी के ग्राम शुक्ल छपरा एवं गरया गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम सदर बच्चालाल मौर्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्रामीणों ने मांग किया है कि केरोसिन तेल वितरण के लिए संबद्ध दूकान को उचित ढंग से वितरण करने वाले कोटेदार के यहां संबद्ध किया जाय।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हम ग्रामीणों द्वारा बीते 24 दिसंबर को प्रार्थना पत्र देकर अपने गांव की कोटे की संबद्ध दूकान से राशन व केरोसिन तेल के वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि शुकुलछपरा के कोटे की दूकान को गरया के कोटेदार रमेश मिश्रा के दूकान से संबद्ध किया जाय। इस बाबत ग्रामीणों ने एसडीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।