फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seeking money for salty, beaten to death by a shopkeeper

पैसा मांगने पर दुकानदार को दबंगों ने पीटा, मौत

Mon, 29 Jul 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seeking money for salty, beaten to death by a shopkeeper
सहतवार में सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन करते लोगों को समझातीं एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग। उनके आश्वासन - फोटो : BALLIA
सहतवार। क्षेत्र के नैना गांव में रविवार की शाम नमकीन का पैसा मांगने पर पांच युवकों ने दुकानदार शोभनाथ पासवान (30) की इस कदर पिटाई की कि उसकी देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता भृगुनाथ पासवान की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। सोमवार की सुबह मुख्य आरोपी अमित कुमार सिंह को भोपतपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को क्रुद्ध ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सहतवार थाने के सामने अपराह्न दो बजे शव रखकर बांसडीह-रेवती मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। अधिकारियों के समझाने पर जाम शाम छह बजे खत्म हुआ।
विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के नैना निवासी शोभनाथ पासवान (30) की दुकान गांव में ही डीहबाबा के स्थान के पास है। रविवार की सुबह शोभनाथ अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही निवासी (वर्तमान पता-भोपतपुर, सहतवार) अमित कुमार सिंह चार युवकों के साथ दुकान पर आया। उसने नमकीन लेकर खाया और बिना पैसा दिये ही जाने लगा। दुकानदार शोभनाथ ने पैसे मांगे तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे युवा दुकानदार शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता भृगुनाथ पासवान की तहरीर पर अमित सिंह समेत पांच लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार की सुबह मुख्य आरोपी अमित सिंह को भोपतपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया जिसे बाद में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपी अब भी फरार है। इधर, सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ग्रामीणों ने सहतवार थाने के सामने रेवती-बांसडीह मार्ग पर शव रख जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, बांसडीह क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस दौरान गुजर रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के वाहन को भी ग्रामीणों ने घेर लिया। नेता प्रतिपक्ष के समझाने पर ग्रामीणों ने उन्हें जाने दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर शाम छह बजे जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

दुकान से परिवार का करता था भरण पोषण
सहतवार। मृतक सोभनाथ पासवान की शादी पांच वर्ष पूर्व दुबहर थाना क्षेत्र के अखार निवासी रामनाथ पासवान की पुत्री सुमन के साथ हुई थी। वह अपनी दुकान से ही परिवार का भरण पोषण करता था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक की कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
20 रुपये के लिए कर दी हत्या
सहतवार। शोभनाथ की दुकान से आरोपी अमित कुमार सिंह 20 रुपये का बिस्किट और नमकीन लेकर दोस्तों के साथ खाया था। दुकानदार ने जब पैसे मांगों तो उसने अपने साथियों के साथ डंडे से हमलाकर शोभनाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वही पूरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed