{"_id":"66db8f03c4a1c674fc0d7ca4","slug":"secondary-teachers-union-strike-ballia-news-c-190-1-svns1007-122347-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 15 मांगों को लेकर धरना दिया। इसके उपरांत धरना स्थान पर डीआईओएस के प्रतिनिधि के तौर पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी यादव ने पत्रक लिया और कहा कि पत्रक को शीघ्र ही मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दिया जाएगा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्ष व कर्मचारियों की विरोधी है। उन्होंने कहा कि 1981 से 2020 के मध्य नियुक्त शिक्षकों/कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच करने के शासन पर अविवेकपूर्ण निर्णय को रद्द करने, कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने, आठवें वेतन आयोग के गठन आदि 15 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक लंबे समय से आंदोलित है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। धरना को दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, आदित्य पांडेय, भरत प्रसाद, राजेन्द्र सिंह, रजनीश दीक्षित, गोवर्धन पांडेय, डाॅ. अशोक कुमार पांडेय, अजय प्रताप सिंह, जयशेर सिंह, सुरेन्द्र नाथ शुक्ल, देव कुमार सिंह, केदार नाथ सिंह, रामश्रृंगार सरोज, अक्षयवर नाथ मिश्र, दिलीप नारायण, शशि मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. श्याम कुमार सिंह तथा संचालन दिनेश सिंह ने किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -